चालक-परिचालक कल्याण संघ अलीराजपुर के अध्यक्ष गोलू पटेल ने दिया इस्तीफा, संदीप राठौड़ बने कार्यवाहक अध्यक्ष

 

आलीराजपुर, ,,चालक-परिचालक कल्याण संघ जिला अलीराजपुर की आयोजित बैठक में संघ के जिला अध्यक्ष गोलू पटेल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके त्यागपत्र को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।

बैठक के दौरान संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए आगामी नियमित अध्यक्ष के निर्वाचन तक पूर्व अध्यक्ष संदीप राठौड़ को कार्यवाहक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। इस अवसर पर सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि संदीप राठौड़ के नेतृत्व में संघ की गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित होती रहेंगी।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि गोलू पटेल संघ के सक्रिय सदस्य के रूप में संगठन से जुड़े रहेंगे तथा संघ के कार्यों में अपना सहयोग देते रहेंगे।

बैठक में इस्लाम भाई, असरफ भाई, किशोर भाई, गोलू पटेल, संदीप राठौड़, राहुल चौहान एवं विनायक शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।