🩸 विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 16 अगस्त को सिंगोली में
(सिंगोली। मुकेश कुमार जैन )मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन आगामी 16 अगस्त, रविवार को सिंगोली में किया जाएगा।
रक्तदान शिविर का आयोजन श्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा शासकीय डोम, सिंगोली में किया जाएगा। शिविर में क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने और इस महादान में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की गई है।
शिविर में रक्त संग्रह के लिए राजकीय महाराणा भूपाल हॉस्पिटल, उदयपुर; राजकीय सांवलिया जी हॉस्पिटल, चित्तौड़गढ़; भीलवाड़ा ब्लड बैंक, राजस्थान; सिविल हॉस्पिटल, नीमच तथा बालाजी चेरिटेबल ब्लड सेंटर, इंदौर (मध्यप्रदेश) की टीमों की सहभागिता रहेगी।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम है। एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। इसलिए स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।
निवेदक/आयोजक:
समस्त क्षेत्रवासी, श्री धाकड़ महासभा युवा संघ एवं टीम जीवनदाता, नीमच।
Continue With Google
Comments (0)