खिमलासा: शांति समिति की बैठक सम्पन्न, त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील

खिमलासा। खिमलासा थाना में आज शाम 6 बजे थाना प्रभारी टीआई राधेश्याम पटेल के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गांव-गांव से गणमान्य नागरिक और खिमलासा सरपंच अशोक साहू सहित दर्जनों प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

बैठक के प्रमुख निर्णय और अपील

  • सावन माह में सुरक्षा: सावन महीने में शिवालयों और मंदिरों में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई। कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस को निर्देश दिए गए कि यात्रा शांतिपूर्ण निकले और किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।
  • आगामी त्योहार: पुलिस प्रशासन ने रक्षाबंधन, डांडिया, सेहरा और भुजरिया पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
  • पुलिस का आश्वासन: टीआई राधेश्याम पटेल ने कहा कि सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और आमजन की सेवा में पुलिस हमेशा तत्पर रहेगी। सभी गणमान्य नागरिकों ने भी अपने-अपने विचार रखें।

बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में सौहार्द और शांति बनाए रखना था, जिससे सभी त्योहारों का आयोजन बिना किसी बाधा के किया जा सके।