शासकीय भवन-दीवारों पर चढ़ रहे स्वच्छता के रंग

बड़वानी। स्थानीय नगर पालिका द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियां की जा रही हैं। इसके तहत शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नपा द्वारा विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने तथा शहर की सौंदर्यात्मक छवि को आकर्षक बनाने के लिए स्वच्छ बैक लाइन का रंग रोगन और शासकीय व सार्वजनिक स्थानों व दीवारों पर आकर्षक वॉल पेंटिंग का कार्य किया जा रहा है।