मझौली में ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत रोजगार मेले का आयोजन, 27 प्रतिभागी चयनित

 मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला पंचायत सीधी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला परियोजना प्रबंधक सीधी के कुशल मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मझौली के सहयोग से ग्रामीण आजीविका मिशन मझौली द्वारा प्रज्ञा भवन मझौली में रोजगार मेले का आयोजन किया गया  रोजगार मेले का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। मेले में टीजीपीसीएफ प्रशिक्षण केंद्र छतरपुर से आए प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम रोजगार मेले में भाग लेने वाले समस्त अभ्यर्थियों को सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के पदों के महत्व की जानकारी दी गई तथा भर्ती प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी विस्तार से समझाई गई।

 

   भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आठवीं से स्नातक तक की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों ने सहभागिता की। सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर पदों के लिए कुल 75 प्रतिभागियों ने आवेदन किया, जिसमें से 27 प्रतिभागियों का चयन किया गया। संपूर्ण चयन प्रक्रिया के दौरान विकासखंड मझौली से चंद्रकांत सिंह, जनपद पंचायत मझौली से अरविंद तिवारी, सहयोगी के रूप में पुरुषोत्तम तिवारी एवं सुनील यादव उपस्थित रहे। इसके साथ ही अरविंद सिंह परिहार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने चयनित प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे आयोजनों को बेरोजगारी दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया कार्यक्रम के अंत में चयनित सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा जॉइनिंग लेटर वितरित किए गए। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में सार्थक पहल की गई।