गहोई वैश्य समाज ने धूमधाम से आयोजित की भगवान जगन्नाथ स्वामी की यात्रा
10वीं और 12वीं में 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
संवाददाता सतीष सेन देवरी सागर
देवरी (सागर)। गहोई वैश्य पंचायत द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा और सामाजिक भंडारा कार्यक्रम इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। सुबह 10 बजे समाजजन नव निर्मित देव धनुषधारी मंदिर में एकत्रित हुए।
इसके बाद, भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा श्री कतकया घाट मंदिर से प्रारंभ होकर बड़ेरिया तिराहा, स्टेट बैंक, नगर पालिका तिराहा, बंधा घाट और महाकाली मठ होते हुए चौरसिया धर्मशाला पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। रथयात्रा के दौरान समाज के लोगों ने अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को विराम देते हुए दोपहर 4 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
इसके पश्चात चौरसिया धर्मशाला में प्रसाद एवं सामाजिक भंडारे का आयोजन किया गया। गहोई वैश्य पंचायत के अध्यक्ष बद्री प्रसाद बृजपुरिया ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और सभी को समय-समय पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभानी चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन समाज के सचिव एवं प्राचार्य अजय कुमार नगरिया ने किया। उन्होंने घोषणा की कि आगामी वर्ष से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को उनकी ओर से 5,100 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
उनकी घोषणा के बाद, भूरे बड़ेरिया, अनिवेश कटारे, राजा गुप्ता सहित अन्य समाजजनों ने भी ऐसे विद्यार्थियों को 2,100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मंदिर के महोत्वकार मनीष बड़ेरिया ने समाज के सभी लोगों से एकजुट रहकर समाज की प्रत्येक गतिविधि में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
गहोई युवा मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अपने पुत्र वेदांत गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सात विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं बलराम कटारे ने दोनों कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान की।
- कक्षा 12वीं के सम्मानित विद्यार्थी:
- आदर्श गुप्ता (पिता- राजेश कुमार) — 88%
- अदिति गुप्ता (पिता- देशराज गुप्ता) — 83%
- श्रेया गुप्ता (पिता- रामेश्वर गुप्ता) — 82%
- आर्य बृजपुरिया (पिता- संदीप बृजपुरिया) — 77%
- कक्षा 10वीं के सम्मानित विद्यार्थी:
- आर्यन गुप्ता (पिता- शैलेंद्र गुप्ता) — 93.8%
- पलक गुप्ता (पिता- अमित गुप्ता) — 89%
- परी गुप्ता (पिता- सचिन गुप्ता) — 82.4%
"विद्यार्थी समाज का नाम रोशन करें" — संजय गुप्ता अध्यक्ष
गहोई युवा मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि जब समाज का कोई व्यक्ति प्रशासनिक, व्यावसायिक या अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए मिलता है, तो पूरे समाज को गर्व की अनुभूति होती है।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि सम्मानित विद्यार्थियों का यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे समाज के गौरव का प्रतीक है। उनसे अपेक्षा है कि वे भविष्य में भी इसी तरह सफलता प्राप्त कर समाज का मान बढ़ाते रहेंगे।
Continue With Google
Comments (0)