*श्री हनुमान जयंति के अवसर पर टेकरी मेला सहित सभी पहुंच मार्गों पर रहेगी पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था*
*टेकरी धाम तक आवागमन हेतु दर्शनार्थियों के लिये रहेगी सुदृढ यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था*
गुना स्थित श्री हनुमान टेकरी धाम पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 02 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर गुना जिले सहित आसपास के विभिन्न जिलों एवं राज्यों से लाखों श्रद्धालु दर्शन हेतु टेकरी धाम पहुंचेंगे ।
मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में टेकरी मंदिर, मेला परिसर तथा शहर से टेकरी तक आने-जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर सुदृढ़ एवं व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई है । सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, जो स्थिर एवं मोबाइल ड्यूटी के माध्यम से सतत निगरानी करेगा। साथ ही ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों द्वारा भी असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी ।
यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था (मंगला आरती से रात्रि 12:00 बजे शयन आरती तक प्रभावी)
1. एकांकी मार्ग (आवागमन हेतु):
टेकरी जाने हेतु जयस्तंभ चौराहा → जगत तिराहा → शास्त्री पार्क → ममता डेयरी → बैजू चौराहा → सोनी कॉलोनी → देवी अहिल्याबाई मार्ग (न्यू टेकरी रोड) → श्मशान घाट तिराहा → बूढ़े बालाजी मार्ग निर्धारित किया गया है ।
2. वापसी मार्ग:
टेकरी से शहर की ओर वापसी हेतु बूढ़े बालाजी → श्मशान घाट पुलिया → हनुमंता मंदिर → छिंगा चौराहा → ख्यावदा चौराहा → बोहरा मस्जिद तिराहा → शास्त्री पार्क/सुगन चौराहा मार्ग रहेगा ।
वैकल्पिक मार्ग: हनुमंता मंदिर → आसमानी माता मंदिर → बताशा गली → जैन मंदिर → निचला बाजार रपटा ।
3. दो पहिया वाहन पार्किंग:
शहर की ओर से आने वाले दोपहिया वाहन टेकरी बायपास रोड अंडरपास के पहले पार्किंग-2 में पार्क होंगे ।
4. विशेष व्यवस्था (प्रातः काल):
मंगला आरती तक दोपहिया वाहन मेला परिसर (टेकरी के नीचे) पार्क किए जा सकेंगे ।
प्रातः 04:00 बजे के बाद अंडरपास से आगे सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।
आपातकालीन वाहनों हेतु अलग मार्ग निर्धारित किया गया है ।
5. भारी वाहनों पर प्रतिबंध:
जगत होटल तिराहा से शास्त्री पार्क होते हुए टेकरी मार्ग पर ट्रैक्टर, लोडिंग वाहन, बस, ट्रक आदि का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । ऐसे वाहन चिंताहरण मंदिर से हाईवे बायपास होकर टेकरी पुल के पास सर्विस लेन से उतरकर पार्किंग-3 में खड़े होंगे ।
6. चार पहिया वाहन पार्किंग:
शहर से आने वाले चार पहिया वाहन बूढ़े बालाजी से हरिपुर रोड होते हुए बायपास अंडरपास के माध्यम से सर्विस लेन से निकलकर पार्किंग-3 में पार्क होंगे ।
7. ऑटो/टैक्सी व्यवस्था:
बूढ़े बालाजी मैदान में ऑटो एवं टैक्सी के लिए पार्किंग रहेगी । यहां से आगे बैरिकेडिंग एवं ड्रॉप गेट रहेगा, जिसके आगे ऑटो-टैक्सी का प्रवेश वर्जित होगा ।
8. बायपास (दो खंभा साइड) से आने वाले वाहन:
सकतपुर रोड अंडरपास से सर्विस रोड के माध्यम से नीचे उतरकर अंडरपास पार करने के बाद पार्किंग-4 में पार्क होंगे ।
9. नानाखेड़ी मंडी मार्ग:
नानाखेड़ी मंडी गेट → उमरी रोड → होटल हेमलिन मार्ग → बायपास होकर टेकरी पहुंचने वाले वाहन सकतपुर रोड अंडरपास के बाद पार्किंग-4 में पार्क होंगे ।
10. प्रतिबंधात्मक निर्देश:
टेकरी पुल एवं हाईवे बायपास पर रुककर फोटो/वीडियो/रील्स बनाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
पुल पर किसी भी प्रकार के वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी ।
पुलिस का आग्रह:
सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित इस विशाल मेले में पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाओं का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें, ताकि मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके ।
गुना पुलिस – आपकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर।
हनुमान जयंति पर टेकरी धाम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Continue With Google
Comments (0)