सीहोर विजय मालवीय 

 *होली पूर्व 5 दहसतगर्द पटाखा बुलेट जप्त* 

थाना आष्टा, जिला सीहोर 

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियो को होली त्यौहार के मद्देनजर अपने अपने थाना क्षेत्र में प्रतिदिन वाहन चेकिंग, बाजार भ्रमण कर व्यवस्था बनाने व और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए हैं। कल दिनांक 1 मार्च को थाना आष्टा मे वाहन चेकिंग व क़स्बा भ्रमण के दौरान पृथक पृथक स्थानों से मॉडिफाइड सायलेंसर लगी 05 बुलेट मोटर सायकिल जिनमे पटाखे फुटते है को मोटर व्हीकल act के अंतर्गत जप्त कर जुर्माना हेतु कार्यवाही की गयी है।

आष्टा पुलिस द्वारा आमजन से यह अपील की जाती है कि बुलेट मे मॉडिफाइड सायलेंसर का उपयोग ना करें जिससे ध्वनि प्रदुषण व दहसत का वातावरण बनता है व जन मानस को भी असुविधा होती है भविष्य मे चालक के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जावेगी।