बेदुआ सागर तालाब में जल संरक्षण बढ़ाने लगी जल चौपाल
उचेहरा - प्रदेश भर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल संरक्षण का संदेश देने चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण में अटरा सेक्टर 2 अंतर्गत पिथौराबाद गांव के वेदुआ सागर तालाब में जल चौपाल लगाई गई। सांस्कृतिक एवं साहित्यिक मंच पिथौराबाद द्वारा ग्राम विकास प्रस्फ़ुटन समिति पिथौराबाद के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में तालाब की सफाई करते हुए ग्रामीणों को जल संरक्षण के साथ ही पौधारोपण का संदेश भी दिया गया। नवांकुर संस्था अध्यक्ष सुरेश दाहिया ने बताया कि प्रदेश भर में तालाब, नदी, पोखर की सफाई का जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव से चर्चा कर जल स्रोतों की सफाई की विस्तृत कार्य योजना बनाई जा रही है। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पिथोराबाद के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह के अनुसार जल्द ही तालाब की सफाई अभियान की शुरुआत की जाएगी
जल चौपाल में अनुपम दाहिया, पवन पांडेय, रामसेना सिंह, आदित्य सिंह, अवनी सिंह, करण सिंह, अरुण रजक सहित अन्य समितियों के सदस्य उपस्थिति रहे ।
Continue With Google
Comments (0)