विधानसभा में विधायक सेना महेश पटेल का सरकार पर बड़ा हमला, बोली— "रिक्त पद छिपाकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़"

प्रेम गुप्ता

आलीराजपुर। विधानसभा मानसून सत्र में जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने रिक्त सरकारी पदों, भर्ती प्रक्रिया और अनुकंपा नियुक्तियों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश में खाली पदों की वास्तविक संख्या छिपा रही है और बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।
प्रश्नकाल के दौरान सेना पटेल ने कहा कि सरकार ने उनके सवाल के जवाब में रिक्त पदों के समग्र आंकड़े उपलब्ध नहीं होने की बात कही, जबकि यह प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार जनवरी 2024 से जुलाई 2026 तक 66,394 पदों का परीक्षण हुआ, लेकिन केवल 54,681 पदों पर नियुक्तियां हुईं और हजारों पद अब भी रिक्त हैं।
उन्होंने अनुकंपा नियुक्तियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वर्षों से बड़ी संख्या में प्रकरण लंबित हैं, लेकिन सरकार यह भी नहीं बता पा रही कि ऐसे कितने मामले लंबित हैं और उनका निराकरण कब होगा।
सेना महेश पटेल ने सरकार से सभी विभागों में रिक्त पदों का वास्तविक आंकड़ा सदन में रखने, लंबित अनुकंपा नियुक्तियों का विवरण सार्वजनिक करने तथा समयबद्ध भर्ती अभियान चलाकर सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की।