*जिला जेल में हर्षोल्लास से मना जन्माष्टमी पर्व, कृष्ण भक्ति में झूमे बंदी*
*टीकमगढ़।* श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जिला जेल टीकमगढ़ में भी हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जेल परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बंदी कृष्ण भक्ति में झूमते और नृत्य करते नजर आए। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल रहा।
जेल अधीक्षक यजुवेन्द्र वाघमारे ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण का संदेश कर्म के प्रति निष्ठा, विवेक, धैर्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है।
जेलर ए.के. शुक्ल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। कार्यक्रम में जेल स्टाफ और बंदीगण मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश स्पेशल
*जिला जेल में हर्षोल्लास से मना जन्माष्टमी पर्व, कृष्ण भक्ति में झूमे बंदी* *टीकमगढ़।* श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जिला जेल टीकमगढ़ में भी
September 04, 2026 08:53 PM
1 min read
8 views
1/3
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google