नमस्कार आप देख रहे हैं न्यूज़ एक्सप्रेस एटीन, नरसिंहपुर से बड़ी खबर है... शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने स्कूल शिक्षा को लेकर कई बड़े बयान दिए हैं।
उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या जीरो थी, उन्हें बंद किया गया है। अगर वहां दोबारा बच्चे आते हैं, तो स्कूल फिर शुरू किए जाएंगे।
टीईटी की ऑनलाइन परीक्षा के विरोध के बीच अब ऑफलाइन परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है और तारीख भी बढ़ाई गई है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि बरसात के बाद प्रदेश के सभी जर्जर स्कूलों का मेंटेनेंस होगा और जरूरत पड़ने पर नए भवन भी बनाए जाएंगे।
उन्होंने दावा किया कि दो साल बाद प्रदेश में कोई जर्जर स्कूल भवन नहीं रहेगा।
साथ ही हर स्कूल में बिजली पहुंचाने के लिए विद्युत विभाग को राशि दी गई है।
शिक्षा मंत्री ने और क्या कहा? सुनिए उनका पूरा बयान...
Continue With Google