बड़वानी - मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत संचालित डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनू योजना में गंभीर लापरवाही सामने आने पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक लक्ष्मण सिंह बघेल
को निलंबित कर दिया गया है यह कार्रवाई संभागायुक्त डॉ. सुदामा खाडे द्वारा समीक्षा बैठक में पाई गई, अनियमितताओं के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार वर्ष 2025-26 में जिले को 10 प्रकरणों का लक्ष्य दिया था, लेकिन 24 मार्च तक एक भी प्रकरण स्वीकृत नहीं हुआ और नही किसी लाभार्थी को राशि वितरित की गई। संभागायुक्त ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए मप्र सिविल सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कलेक्टोरेट कार्यालय रहेगा।
कामधेनू योजना में लापरवाही पर उप संचालक निलंबित शून्य प्रगति पर संभागायुक्त ने की सख्त कार्रवाई
लापरवाही

Continue With Google
Comments (0)