मुंगावली- करीला धाम पर रंगपंचमी के अवसर पर 07 मार्च से 09 मार्च 2026 करीला मेला का आयोजन किया गया है। कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा करीला मेला के पूर्व मेले में लगने वाली खाद्य पदार्थों की सघन जांच कार्यवाही की गई । मेलें में लग रही सभी किराना, चाट, फुल्की, आइसक्रीम, गन्ने के रस, समोसा कचौडी, नाश्ते की दुकानो तथा भोजनालय में जांच कार्यवाही की गई।सभी दुकानदारों को निर्देश जारी किये गये कि वह मेले में ताजा एवं साफ खाद्य सामग्रियों का विक्रय करें एवं खाने पीने के सामानों को ढंक कर ही विक्रय किया जाये एवं खाद्य सामग्रियों मे अखाद्य रंग का उपयोग नहीं किया जाये । यदि कोई भी खाद्य विक्रेता के द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किया जायेगा तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी । जांच कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खुले में बिक रही खाद्य सामग्री को ढंकवाया गया तथा रंग मिले हुये फुल्की के पानी तथा बेस्ट बिफोर अवधि निकले हुये मसाला के पैकटों को मौके पर ही नष्ट करवाया गया । यह कार्यवाही सम्पूर्ण मेला अवधि में की जायेगी, जिसके लिये अन्य जिलों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की भी ड्यूटी लगायी गयी है, जो कि सम्पूर्ण मेले में उपिस्थत रह कर मेले में लग रही खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कार्यवाही करेंगे ।

Continue With Google
Comments (0)