खकनार
खकनार जनपद अध्यक्ष राकेश सोलंकी ने महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए बताया कि देश में भाजपा सरकारों की तानाशाही रवैय से आज पूरा देश वाकिफ हो गया है जहां भी भाजपा की सरकार है वहां विपक्ष को कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है केवल उनके नेता अपनी-अपनी ढफली और अपना राग गा रहे हैं उनके इस रवैय को देश की जनता देख रही है और समझ रही है किन्तु उनके राग में अब अधिकारी भी अपनी मनमानी करने पर उतारू हो गये है और उन नेताओं की कठपुतली बनकर कार्य कर रहे हैं आपको ज्ञात है कि 29 मार्च 2026 को जनपद पंचायत खकनार के तुकईथड मंडी में शासकीय कार्यक्रम सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमें नियम अनुसार जनपद के अध्यक्ष को बराबरी का दर्जा देकर प्रोटोकॉल का पालन करना था काकी आयोजन मेरे जनपद क्षेत्र में था किंतु ऐसा न होकर स्थानीय भाजपा नेताओ की कठपुतली बन कर अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रोटोकॉल का पालन नही किया गया में स्वयं जनपद के अध्यक्ष होने के बाद ना किसी बेनर आदि पर मेरा नाम फोटो नही डाला गया नाही पूरे कार्यक्रम में मुझे तवज्जो दी गई इस कार्य से विपक्ष सहित पूरे क्षेत्र के लोगों में काफी रोश है अगर ऐसा ही विपक्ष के साथ भेदभाव किया जाता रहा और शासकीय कार्यक्रमों का प्रोटोकॉल तोड़ा गया तो विपक्ष को सड़क पर आकर इन कठपुतली बने अधिकारियों का विरोध करना पड़ेगा यह सारे मामले को गंभीरता से देखते हुए तथा देश के संविधान को बचाने के लिए इन अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की जाती है

Continue With Google
Comments (0)