खकनार
 सामुदायिक शौचालय पर कई महीनों  से जड़ा है ताला आमजन परेशान ग्रामीण खुले में स्वछ जाने को मजबूर


जनपद पंचायत  खकनार के अंतर्गत ग्राम पंचायत सांवली मे सामुदायिक शौचालय का निर्माण तो कई वर्षो से हुआ है 
किन्तु सरपंच सचिव के  द्वारा अभी तक सामुदायिक शौचालय का  उपयोग  आम जनता को नहीं करने दिया जा रहा है   यह पर  सामुदायिक शौचालय पर ताला लगा दिया गया है आलम यह  हैँ की  ताला कई महीनों से लगाया गया है जिसमे   मे जंग लग गया इससे अंदाजा लगाया जा  सकता  हैँ  की सामुदायिक शौचालय कई महीनों से बंद पड़ा हैँ जिसके कारण ग्रामीणों  को शौचालय का लाभ नहीं मिल रहा है ग्रामीण  बाहर खुले में  शौच करने  पर मजबूर हैँ   जिसके  कारण स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने सामुदायिक शौचालय सवालों के घेरे हैँ क्या ग्राम पंचायत ने  सामुदायिक शौचालय इसिलिये निर्माण  किया कि उसे हमेशा के लिए बंद रखा जाए  क्या ग्राम में यह एक शो पीस ही बना रहे यही हाल एक पंचायत का नही है 
  खकनार जनपद की अधिकांश पंचायतो के सामुदायिक शौचालय पर ताला ही लटका मिलेगा  लेकिन उपयोग नहीं हो पाता 
जिससे  ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी असुविधा होती है। स्थानीय प्रशासन और ग्राम प्रधानों की लापरवाही के कारण लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। देखरेख के अभाव और भ्रष्टाचार के चलते करोड़ों की लागत से बने ये शौचालय 'शो-पीस' बनकर रह गए हैं। क्योंकि सामुदायिक शौचालयों के मुख्य द्वार पर ताला लगा है, जिससे वे उपयोग के लिए बंद पड़े हैं 
खुले में शौच को मजबूर: शौचालय बंद होने से गांव के लोग, विशेषकर गरीब मजदूर, खुले खेतों में जाने को मजबूर हैं।
महिलाएं और बुजुर्ग परेशान: महिलाओं और बुजुर्गों को खुले में शौच करने में अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
रखरखाव का अभाव: ग्राम पंचायतों द्वारा शौचालय की देखरेख और साफ-सफाई के लिए फंड मिलने के बावजूद, वे चालू स्थिति में नहीं हैं। केवल बहार से रंग रोगन किया गया है कई शौचालयों का अभी तक भी 
अपूर्ण निर्माण: है कई शौचालयों में पानी या बिजली की व्यवस्था नहीं है, जिससे वे उपयोग के योग्य नहीं हैं   अब देखना यह होगा कि इन शौचालयों की स्थिति सुधरती है या स्थिति जस की तरफ बनी रहती है
 
क्या कहना है इनका

इस संबंध में जब सांवली ग्राम पंचायत के सहायक सचिव गणपत से पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि सामुदायिक शौचालय मैं ताला लगा हुआ है जिसकी चाबी कई गुम हो चुकी है इस कारण वह बंद है ताला तोड़कर शौचालय को चालू किया जाएगा