ईद-उल-फितर के अवसर पर खिमलासा नई बस्ती ईदगाह में अदा की गई नमाज

खिमलासा के नई बस्ती में स्थित ईदगाह पर ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शनिवार सुबह 08 बजे हाफ़िज़ जफरअलि सा के नेतृत्व में ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने ईदगाह का रुख किया और समुदायिक भावना का प्रदर्शन किया।

नमाज के उपरांत, सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन, चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान, ईदगाह परिसर में भाईचारे और सौहार्द का मनमोहक दृश्य देखने को मिला।

प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिसमें पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया।

रिपोर्ट: प्रतिपाल राजपूत, बीना/खिमलासा