बीना विधानसभा के खिमलासा कस्बे में डीजल चोर पुलिस के शिकंजे में
खिमलासा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही डीजल चोरी की घटनाओं का अंत हो गया है। पुलिस ने आज एक शातिर डीजल चोर, राजकुमार घोषी को गिरफ्तार कर लिया है।
खिमलासा पुलिस को ट्रक, जीप, पिकअप, ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों से डीजल चोरी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, लेकिन सबूत के अभाव में राजकुमार घोषी बार-बार बच निकलता था।
यह घटना 6 अप्रैल की है जब जितेन्द्र जैन, पिता नरेश जैन ने अपने स्वराज ट्रैक्टर को रात करीब 9 बजे नई बस्ती खिमलासा के देवेश तिवारी के सीसीटीवी कैमरे के सामने खड़ा किया। रात 1 से 2 बजे के बीच राजकुमार घोषी तीन ड्रम लेकर आया और ट्रैक्टर से 45 लीटर डीजल चोरी कर लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
फरियादी जितेन्द्र जैन ने खिमलासा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खिमलासा पुलिस ने आरोपी राजकुमार घोषी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
- थाना प्रभारी: राधेश्याम पटेल
- ASI: आशिफ अली
- आरक्षक: जबेद खांन, दीपक पाण्डेय, गौरव मीणा, सचिन यादव, जितेन्द्र लोधी, भानुप्रताप ठाकुर
- महिला आरक्षक: सुलेखा
इन सभी ने कृषि मंडी के पास से आरोपी को धर-दबोचा।
रिपोर्ट: प्रतिपाल राजपूत, बीना, खिमलासा

Continue With Google
Comments (0)