सावधान: ‘लाडली बहना’ योजना के नाम पर फर्जी कॉल्स से रहें सतर्क
हाल ही में कई महिलाओं को 'लाडली बहना' योजना के नाम पर फर्जी कॉल्स आ रहे हैं, जिनमें उन्हें आकर्षक प्रस्ताव दिए जा रहे हैं। इन कॉल्स में दावा किया जाता है कि आपको 1,80,000 रुपये का लाभ मिलने वाला है, जिसके लिए आपको पहले 2,250 रुपये का फाइल चार्ज देना होगा।
महिलाओं को ठगने की कोशिश
कई महिलाएं इस लालच में आकर फर्जी स्कीम में धनराशि भेज रही हैं और बाद में उन्हें पता चलता है कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गई है।
- फर्जी UPI नंबर: 9696351084
- ध्यान दें: किसी भी प्रकार का बार कोड स्कैन न करें और न ही पैसे भेजें।
सभी बहनों से अनुरोध है कि इन फर्जी कॉल्स से सतर्क रहें और किसी भी अनजान नंबर से आए कॉल पर विश्वास न करें।
अगर आप भी ऐसे किसी धोखाधड़ी का शिकार बने हैं, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराएं। कानूनी कार्रवाई से ही हम ऐसी ठगी से खुद को और अन्य बहनों को बचा सकते हैं।
सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।

Continue With Google
Comments (0)