पुनासा
खंडवा जिले के पुनासा क्षेत्र में नर्मदानगर–सतवास–भोपाल मार्ग पर तेंदुए के हमले की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे एक तेंदुए ने गाय पर हमला कर उसे अपने जबड़ों में दबोच लिया और घंटों तक नहीं छोड़ा, जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान सड़क से कई वाहन गुजरते रहे, लेकिन तेंदुआ सड़क किनारे ही गाय को दबाए बैठा रहा। यह तस्वीरें खंडवा–सतवास मार्ग की बताई जा रही हैं, जो इलाके में तेजी से चर्चा का विषय बन गई हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार सतवास–पुनासा मार्ग पर पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की लगातार मूवमेंट देखी जा रही है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत का माहौल है।
प्रशासन व वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की जा रही है। वहीं लोगों से भी अपील की गई है कि रात के समय अनावश्यक आवागमन से बचें, अकेले सुनसान रास्तों पर न जाएं और किसी भी वन्य जीव की सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि किसी बड़ी घटना से बचा जा सके।

Continue With Google
Comments (0)