लिधौरा नगर में 2 मार्च को लगेगा संकल्प से समाधान शिविर 

लिधौरा नगर परिषद लिधौरा खास द्वारा शासन के निर्देश अनुसार कल 2 मार्च सोमवार को नगर परिषद विवाह घर में संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत क्लस्टर शिविर का आयोजन किया जाएगा इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच बनाकर उनके आवेदन प्राप्त करना तथा पात्रता के आधार पर समस्याओं का यथा संभाव मोके पर ही निराकरण सुनिश्चित करना है शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन शिकायतें एवं समस्याओं का समाधान किया जाएगा मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप भदोरिया ने समस्त क्षेत्र वासियों से अपील की है कि भी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की योजना का लाभ उठाएं तथा जरूरतमंद लोगों को भी कार्यक्रम की जानकारी देकर जागरूक करें