लोकेशन खंडवा संवाददाता नितिन झवर

दिनांक 10/03/2026

 

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया*

       खंडवा 10 मार्च 2026, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दादा गुरु जी की चौथी "नर्मदा यात्रा" के समापन अवसर पर मंगलवार को खंडवा जिले के ओंकारेश्वर स्थित ममलेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर मां नर्मदा के जल से अभिषेक किया और भगवान ममलेश्वर से प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इससे पूर्व दादा गुरुजी और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल के साथ ओंकारेश्वर के गजानन आश्रम से ममलेश्वर तक नर्मदा जल का कलश लेकर पदयात्रा करते हुए ममलेश्वर मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर मांधाता क्षेत्र के विधायक श्री नारायण पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।