भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में विस्तार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार विभिन्न नगरों के लिए नगर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि नए नगर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों को शहर स्तर पर गति मिलेगी। नव नियुक्त अध्यक्षों को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नव नियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्षों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।