छतरपुर। थाना ईशानगर पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और तत्परता का परिचय दिया है। प्रभात गश्त के दौरान पुलिस को पचेर–ईशानगर रोड नदी के पास अवैध शराब की तस्करी संबंधी सूचना मिली। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची और वहाँ रखी 6 पेटी (कुल 54 लीटर) अवैध शराब, जिसकी कीमत लगभग ₹20,000 आँकी गई है, बरामद की।
फरार आरोपियों के विरुद्ध थाना ईशानगर में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है तथा विवेचना कार्यवाही प्रचलित है।
इस सराहनीय कार्रवाई में एसडीओपी बिजावर, थाना प्रभारी ईशानगर एसआई मनोज गोयल, सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक कैलाश राजपूत, बिहारीलाल राय, आरक्षक पुष्पेंद्र एवं टीम का विशेष योगदान रहा।
थाना प्रभारी मनोज गोयल द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त और त्वरित कार्रवाई की नीति से अपराधियों में भय एवं कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम हुआ है। उनकी नेतृत्व क्षमता और टीम भावना की सभी स्तरों पर प्रशंसा की जा रही है।
थाना ईशानगर पुलिस की यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हुई है।