बसपा ने पथरिया में मनाई माता फातिमा शेख की 195वीं जन्म जयंती, शिक्षा के संघर्ष को किया नमन
आफताब खान पथरिया
बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में नगर कार्यालय पथरिया में माता फातिमा शेख की 195वीं जन्म जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर माता फातिमा शेख के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि माता फातिमा शेख ने वर्ष 1848 में राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले को शिक्षा के क्षेत्र में पूरा सहयोग प्रदान किया। उन्होंने अपने हिस्से की भूमि सावित्रीबाई फुले को स्कूल खोलने के लिए दी, ताकि उस दौर में गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के बच्चे शिक्षा प्राप्त कर सकें। माता फातिमा शेख के इस योगदान से देश की करोड़ों नारी शक्तियों को पढ़ने-लिखने का अधिकार मिला।
जन्म जयंती कार्यक्रम में बसपा जिला प्रभारी आसाराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, जिला सचिव दिनेश चौधरी, नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल, नगर महासचिव कंछेदी लाल अहिरवार, डॉ. देवी प्रसाद पटेल, चार बार रहे पूर्व पार्षद चिंतामन अहिरवार सहित पथरिया नगर के अनेक बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने माता फातिमा शेख के आदर्शों पर चलने और शिक्षा व सामाजिक समानता के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
Continue With Google
Comments (0)