पेयजल को लेकर हुई नपा में बैठक , बैठक में उठा पेयजल की समस्या का गंभीर मुद्दा । नपा नेता प्रतिपक्ष ने कहाँ बैठक को लिया जाए गम्भीर नही तो खाना पूर्ति बनकर न रह जाए बैठक।, नपा सीएमओ ने कहा नगर में करेंगे और बेहतर व्यवस्था ।जल्द ही होंगी समस्या दूर ।
नपा अध्यक्ष ने दिए बैठक में निर्देश जल्द करे समस्या को दूर लापरवाह बरतने वाले कर्मियों पर की जाए सख्त कार्रवाई । अमृत2.0 का चल रहा काम जल्द देंगे नगर में पेयजल की सौगात।
बड़वानी :-जिला मुख्यालय में विगत दिनों पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड वासियों की गंभीर मुद्दे को लेकर खासी चर्चा बनी हुई थी जिसपर आज नपा अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान के नेतृत्व में वार्ड पार्षदो के साथ एक बैठक आयोजित की गई इस दौरान बैठक में नपा सीएमओ सहित नगर के पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि भी मौजूद रहे वहीं बैठक में विगत दिनों हुई पेयजल जैसी समस्या को लेकर वार्ड पार्षद व प्रतिनिधियों ने जमकर इस मुद्दे को नपा अध्यक्ष व सीएमओ के सामने उठाया
हॉलाकि बैठक की शुरुआत करते हुए वार्ड के अलग अलग पार्षदों ने पेयजल वितरण टैंकर की कमी तो किसी ने असमय पेयजल वितरण का मुद्दा इस बैठक में उठाया इस दौरान बैठक में कांग्रेस पार्षद व नपा नेता प्रतिपक्ष राकेशसिंह जाधव ने बताया है कि वार्ड के समस्त पार्षदों के साथ पेयजल की समीक्षा को लेकर एक बैठक आयोजित नपा में हुई ।जिसमें विभिन्न पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड के समस्याओं को लेकर सुझाव दिए थे। नपा नेता प्रतिपक्ष जाधव ने बताया है कि विगत दिनों भीषण जल संकट से गुजरा नगर जो कि यह एक चिंता का विषय बना। लेकिन इस बीच जल संकट पर जलप्रदाय का काम करने वाले टैंकर कर्मियों की प्रशंसा की लेकिन ऐसे में भीषण जल संकट को लेकर नपा की कमी पेशी भी खुलकर सामने आई ।नपा नेता प्रतिपक्ष जाधव ने नपा को घेरते हुए कहा कि जहां एक और भीषण गर्मी में जल संकट से नगर की जनता जूझ रही थी वही दूसरी ओर नपा के जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से जमीनी स्तर पर नदारद रहे। हालांकि नपा के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस समस्या को गंभीरता से लेने का कार्य करते तो यह पेयजल की जैसी समस्या नगर की जनता के सामने उभर के नही आती और वही किराए के टैंकरो से नगर की जनता को पानी उपलब्ध करने की मांग नपा प्रतिपक्ष जाधव लगातार उठाते नजर आए। हॉलाकि जिसपर जिम्मेदार इस ओर निर्णय नही ले पाए जिसकारण से हालत और बिगड़ गए हॉलाकि ऐसे में कांग्रेस पार्षदों ने अपने स्वंय के खर्चे से विधायक निधि द्वारा दिए गए ट्रैक्टर में डीजल भरवाकर क्षेत्र में लगातार जल प्रदाय करवाया वही नपा के सीमित टेंकरो से जलप्रदाय से नगर की जनता में ओर आक्रोश व्याप्त होता। जिसपर समस्या और गंभीर हो जाती ।हालांकि जिम्मेदारों द्वारा पेयजल जैसी समस्या को गंभीरता से लेते तो यह भीषण जल संकट की स्थिति नगर में नही मंडराती ओर नही यह हालत बनते ऐसे में यह की नपा की एक बड़ी लापरवाही खुलकर सामने आई। वहीं बैठक को लेकर कहां है कि समस्त पार्षदों द्वारा दिए गए सुझाव को गंभीरता से लिया जाता है तो यह बैठक का महत्व निकाल कर आएगा ।अन्यथा यह बैठक नाम मात्र की रहकर सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह जाएगी।
हालांकि बैठक के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीएमओ सोनाली शर्मा ने कहा है कि विगत सप्ताह में हुई तेज़ हवा आंधी के चलते हुए फिल्टर प्लांट पर लगी हुई जलप्रदाय मोटर के स्टार्टर जलने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी। वही ऐसे में मोटर को बदलकर व्यवस्था सुचारू करना चाही तो वह अन्य मोटर भी जल गई लेकिन समस्या को देखते हुए नपा ने नई मोटर के साथ काम करना शुरू किया हॉलाकि नई मोटर लगाने में समय लगने से पेयजल वितरण डिस्टर्ब हुँआ साथ हि पेयजल सफ्लाई असामयिक हुँआ जिसकारण से नपा ने वैकल्पिक तौर पर पानी के टैंकर से शहर में पानी की पूर्ति कराई गई वही बैठक का मुख्य उद्देश्य बताते हुए नपा सीएमओ शर्मा ने कहा कि भविष्य में यदि पेयजल की इसी तरह की समस्या उभरती है तो उसके निपटान के लिए नपा किन किन संसाधनों के साथ जमीनी पटल पर तैयार रहेंगी ओर उन संसाधनों के मेंटेनेंस को लेकर यह बैठक रखी गई । हालांकि मॉनिटरिंग पर उठे सवालों को लेकर नपा सीएमओ ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई जिस कारण से यह समस्या बनी। इस दौरान बैठक में वॉलमेन की कार्यप्रणाली पर उठा सवालों के मुद्दे को लेकर बताया कि उनपर भी ऐसी स्थिति में काम का अत्यधिक दबाव होता है जिसकारण से पेयजल असमय वितरण हुँआ है जिसपर उन्हें इस बैठक में पेयजल वितरण में होने वाले समय और वाटर प्रेशर का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं ।
हालांकि आगामी दिनों में होने वाली भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष ओर पार्षदो के साथ नपा ने एक योजना बनाई है जिसपर वार्ड के समस्त पार्षदों द्वारा उन बिंदुओ की जानकारी दी गई है। ऐसे में उन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए नपा की कार्य योजना में दुरुस्त करेंगे ओर पुनः एक कार्य योजना पेश करेंगे।ताकि आगामी समय में शहर में बेहतर जलप्रदाय व्यवस्था देने का काम नपा की ओर से किया जाएगा वही आगामी समय में अमृत 2.0पेयजल सफ्लाई की योजना के माध्यम से जल्द निराकृत की जाएगी ।वही प्राकृतिक संसाधन तालाब कुएं व हेड पंप इन्हें चिन्हांकित भी किए गए है ताकि पेयजल में मदद मिल सकेंगी।
बैठक को लेकर नपा अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान ने कहा है कि समस्त पार्षदों के साथ पेयजल को लेकर बैठक आयोजित की गई इस दौरान बैठक में समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी भीषण गर्मी में पेयजल जैसी समस्या को जल्द ही दुरुस्त किया जाए साथ हि पेयजल में मदद देने वाले कुएं तालाब, हेडपंप उन्हें भी चिन्हांकित कर शुरू करवाए जाए ताकि पेयजल में और बेहतर मदद मिल सकेगी वहीं अमृत 2.0 योजना का काम चल रहा है जल्द ही पेयजल समस्या दुरुस्त होगी ।और वहीं लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Continue With Google
Comments (0)