बुरहानपुर, दिनांक — स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत नगर पालिक निगम, बुरहानपुर द्वारा एक दिवसीय "स्वच्छता संवाद एवं क्षमतावर्धन कार्यशाला" का आयोजन इंदिरा कॉलोनी स्थित स्व. परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
विधायक अर्चना चिटनीस ने कहा बुरहानपुर शहर के सम्मान के लिए कार्य करना है यह हमारे शहर के लिए परीक्षा की घड़ी है और हमें अच्छे नंबरों से पास होना है इसके लिए हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े
महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण संवाद एवं क्षमता वर्धन कार्यशाला में अपने अनुभव के आधार पर बताया कि उन्होंने किस प्रकार सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने का प्रयास किया है और नागरिकों को इसको रोकने का उपाय समझाया प्लास्टिक से बनी थैली का उपयोग नागरिक ना करें इसके प्रचार प्रसार के लिए सभी नागरिकों को आगे आना पड़ेगा स्वच्छ सर्वेक्षण टीम द्वारा बुरहानपुर में फील्ड सत्यापन दिनांक 15 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 के मध्य प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने हेतु इस कार्यशाला का आयोजन किया गया।
निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सुंदर शहर हो अपना इस उद्देश्य को लेकर जनप्रतिनिधियों विधायक निगम अध्यक्ष पूर्व महापौर अतुल पटेल निगम आयुक्त एवं कलेक्टर महोदय इस द्वितीय सत्र में उपस्थित थे स्वच्छता सुधार विकास की रूपरेखा पर स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है समाज के सहयोग से यह सफलता की ओर भी अग्रसर है बुरहानपुर स्वच्छता अभियान में रैंकिंग सुधार के लिए क्या किया जाए इस विषय पर हम यहां चर्चा कर रहे हैं शहर के इस विकास कार्य में सभी भागीदार है नए नियमों के तहत हमें सिंगल यूस प्लास्टिक के उपयोग से जहां शहर को सुरक्षित रखना है अब हम सब का सामूहिक कर्त्तव्य बन गया है
नगरीय विकास एवं आवास विभाग, भोपाल से पधारे स्वच्छ भारत मिशन के उप संचालक श्री निलेश दुबे ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक अपशिष्ट के दुष्प्रभाव, जल संरक्षण, कचरा कैफे, सीबीजी परियोजना तथा स्वच्छता से संबंधित नवीन नियमों एवं जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आमजन में जागरूकता बढ़ाने एवं व्यवहार परिवर्तन पर विशेष बल दिया।
इसके अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट एवं बायो-वेस्ट प्रबंधन के संबंध में तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यशाला के दौरान श्री परमिंदर सिंह द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की कमियों पर प्रकाश डालते हुए सिटी ब्यूटीफिकेशन, डोर-टू-डोर कलेक्शन, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF), सोर्स सेग्रीगेशन, कंपोस्ट आदि पर चर्चा की गई
इस अवसर पर बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल,निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव जिला कलेक्टर हर्ष सिंह,जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ मनोज माने,पुर्व महापौर श्री अतुल पटेल,भोपाल से स्वच्छ भारत मिशन उप संचालक श्री निलेश दुबे,जिला शिक्षा अधिकारी रोहिणी पवार,एम आई सी सदस्य धनराज महाजन,संभाजी सगरे,नितेश रोशन दलाल,भारत इंगले,मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राठौर रविन्द्र काकडे,अजा मंत्री ईश्वर चौहान,रुद्रेश्वर एडोले,पार्षद संजू राजा राकेश खत्री,गौरव शुक्ला, आशीष शुक्ला,भारत मराठे,विनोद मोरे,मनोज फुलवानी,राजेश महाजन सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा सहायक यंत्री अशोक पाटिल,गोपाल महाजन,जन संपर्क अधिकारी हरिश मोरे,उप स्वास्थ अधिकारी गणेश पाटिल,ई आई सी टीम एन जी ओ रामेश्वर महाजन निगम अधिकारी कर्मचारी सफाई मित्र उपस्थित थे।

Continue With Google
Comments (0)