घर-घर भ्रमण अभियान के आठवें दिन विभिन्न कॉलोनियों में पहुंचे सदस्य
बड़वानी -डॉ. भीमराव आंबेडकर बाबासाहेब की 135वीं जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस मौके पर संगोष्ठी, रैली, चल समारोह आदि कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में समाजजनों की सहभागिता के लिए सामाजिक संगठनों द्वारा घर-घर भ्रमण अभियान चलाकर कॉलोनी-मोहल्लों व गांव-गांव दस्तक दी जा रही है। संगठन के राहुल खांडे ने बताया कि डॉ. आंबेडकर आयोजन समिति द्वारा पिछले 8 दिनों से लगातार घर-घर भ्रमण अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों को जन जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को दोपहर 2 से 5 बजे तक संगोष्ठी होगी। पश्चात शहर में रैली व चल समारोह निकाला जाएगा। आयोजन में सर्व समाज को आमंत्रण दिया गया है। वहीं भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, मूल्यों एवं शिक्षा पर प्रेरणादायक विचार तथा युवाओं और विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन किया जाएगा।

Continue With Google
Comments (0)