कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने कृषि अनुसंधान केंद्र, मोहगांव का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर  नीरज कुमार वशिष्ठ ने कृषि अनुसंधान केंद्र, मोहगांव का औचक निरीक्षण कर केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। अनुसंधान केंद्र जर्जर अवस्था में पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने अनुसंधान केंद्र की समुचित पुनर्व्यवस्था एवं शीघ्र सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह केंद्र किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों एवं अनुसंधान आधारित जानकारी उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा निर्धारित समय-सीमा में मरम्मत एवं सुधार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

किसानों के हित में बेहतर कृषि अनुसंधान, बेहतर सुविधाएं और प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन सतत प्रयासरत है। 

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh 
Pro JS Pandhurna #KrishiVibhag #Agriculture #MadhyaPradesh #Pandhurna