मोटू-पतलू और स्पाइडर मैन की पिचकारियां बच्चों की पसंदः शहर के बाजार में रंग-पिचकारी की सजीं दुकानें रंग पंचमी के लिए बिक रही जैविक गुलाल।
व्यापारियों को इस बार ग्राहकों से अच्छी बिक्री की उम्मीद ।

बड़वानी-रंगपंचमी को लेकर बाज़ारों में गुलाल, हर्बल रंगों और तरह-तरह की आकर्षक पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं, जहाँ एक ओर खरीदार की रंगों की दुकानो पर पहुंचकर जमकर खरीदारी कर रहे। वही इस रंगों सरोबार में बच्चों के लिए कार्टून थीम और मोदी मुखौटे, तो वहीं युवाओं के लिए स्पेशल ऑर्गेनिक गुलाल की विशेष मांग है। हॉलाकि खरीदार सुरक्षित और त्वचा के अनुकूल रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं  इस दौरान शहर में रंगपंचमी पर निकाली जाने वाली केशव फाग यात्रा ओर गैर की तैयारी के लिए  बाज़ार भी सराबोर हो चुके हैं। जिसके चलते रंगों के सरोबार त्यौहार में ग्रामीण और शहरी स्तर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इस दौरान दुकानदार संजीव मोरे ने बताया है कि एक दिन पूर्व रंग पंचमी का त्यौहार है ऐसे में दुकानों में रंगों की दुकानें सज गई है इस दौरान बाजार में हर्बल रंगों का बोलबाला देखने को मिल रहा है 
त्वचा को नुकसान न पहुंचाने वाले जैविक और फूलों की गुलाल की विशेष मांग है।
वही छोटे बच्चों की पसंद के अनुसार छोटा भीम, स्पाइडर मैन, मोटू-पतलू, डोरेमोन और पीएम मोदी के मुखौटे वाली पिचकारियां आकर्षण का दुकानों में केंद्र हैं। साथ हि दुकानों में गुलाल फायर, स्प्रे और सुगंधित रंगों की कई किस्में उपलब्ध हैं। इस दौरान खरीदारी का उत्साह लोगों में देखने को मिल रहा हैं वहीं 8 मार्च को होने वाली ऐतिहासिक गैर की तैयारी जोरों पर है। 
हॉलाकि दुकानदार मोरे ने यह भी कहा कि व्यापारियों को इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है, क्योंकि लोग पारंपरिक रंगों के साथ-साथ नवीनतम तकनीकी पिचकारियां भी खरीद रहे हैं।