सांसद के जनता कार्यालय में मना होली का जश्न
रंग-गुलाल के साथ गूंजे फाग के गीत, नागरिकों ने लिया होली मिलन का आनंद
नर्मदापुरम। सांसद दर्शन सिंह चौधरी के निवास स्थित जनता कार्यालय में होली का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नागरिकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और फाग के गीतों के साथ उत्सव का आनंद लिया। डीजे की धुन पर लोग जमकर थिरके तथा पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने रंग-गुलाल और पुष्पहार के साथ सभी आगंतुकों से आत्मीय भेंट कर उन्हें होली की बधाई दी। गीत-संगीत, हास-परिहास और स्वल्पाहार के बीच आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित लोगों ने उत्सव का भरपूर आनंद लिया।
सांसद के अपने बीच आकर होली मनाने से उनके समर्थकों और नागरिकों में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, सभापति, पार्षद, भाजपा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक और पत्रकार उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)