बड़वानी:-जिले की राजपुर क्षेत्र के ग्राम नंदगाँव में जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्रस्फुटन समिति द्वारा सराहनीय पहल करते हुए कुएं की सफाई का कार्य किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखना रहा। कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष दीपक नरगावे, सचिव रविन्द्र सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर श्रमदान करते हुए कुएं की साफ-सफाई की, जिससे गांव में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ी। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के कार्य भविष्य में भी लगातार किए जाएंगे, ताकि जल स्रोत सुरक्षित रहें और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके । ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
नंदगांव में जल संवर्धन अभियान के तहत की कुएं की सफाई
गंगा जल संवर्धन

Continue With Google
Comments (0)