बड़वानी :-रुक्मिणी नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को गणगौर पर्व श्रद्धा के साथ मनाया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में शोभा शर्मा, शीतल पांडे, छाया डोंगरे, नीता जादौन, भावना सोनी, रेखा सोनी, अर्चना सोनी सहित अन्य महिलाओं की सहभागिता रही। विशेष रूप से दुल्हा बने वैष्णव और दुल्हन बनी मीनू मंडलोई आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान पारंपरिक फूल पाती भी खेली। आयोजन में भक्ति और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।
नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में गणगौर पर्व धूमधाम से मनाया
गणगौर

Continue With Google
Comments (0)