खकनार
नेपानगर विधायक मंजू दादू को ग्राम रक्षक कोटवार संघ ने सौंपा ज्ञापन, विधानसभा में मांगें उठाने का किया आग्रह
ग्राम रक्षक कोटवार चौकीदार संघ, जिला बुरहानपुर ने नेपानगर विधायक मंजू दादू को ज्ञापन सौंपकर आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र में ग्राम रक्षक कोटवारों की वर्षों से लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया है।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम रक्षक कोटवार राजस्व व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उनकी कई न्यायोचित मांगों का अब तक समाधान नहीं हो सका है।
संघ ने विधायक मंजू दादू से विधानसभा में छह प्रमुख मुद्दे उठाने का अनुरोध किया है। इनमें माफी इनाम भूमि पर कोटवारों के अधिकार सुरक्षित रखने, भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों का संरक्षण, ग्राम रक्षक कोटवार के पद को समाप्त नहीं किए जाने, नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार, समान कार्य के अनुरूप सम्मानजनक वेतन तथा अतिरिक्त शासकीय कार्यों के लिए अतिरिक्त ड्यूटी भत्ता दिए जाने जैसी मांगें शामिल हैं।
संघ का कहना है कि इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने से प्रदेश के हजारों ग्राम रक्षक कोटवारों को लाभ मिलेगा और उनकी कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।
Continue With Google
Comments (0)