नपा ने किया 1.48 अरब रुपए से अधिक का बजट पेश
प्रतिपक्ष नेता ने किए बजट पर सवाल खड़े ,बजट को बताया आंकड़ों की बाजीगरी का खेल अधिभार लगाए जाने पर अतिरिक्त चार्ज लगाने में नपा को क्यों पड़ रही है, जरूरत। दुकानदार से किराया वसूली पर 10% चार्ज लेने पर विपक्षी पार्षद ने किया विरोध 
चुंगी की राशि मिले पूर्ण ,  शासन को लिखा जाए पत्र।

बड़वानी :-स्थानीय नगर पालिका में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बजट पेश किया गया। इस दौरान राजस्व आय और राजस्व व्यय तथा पूंजीगत आय और पूंजीगत् व्यय को अलग-अलग दर्शाते हुए कुल 1 अरब 48 करोड़ 88 लाख 17 हजार 568 रुपए की आय दशाई गई। वहीं बचत मात्र 32 हजार 568 रुपए दर्शित की गई। जबकि बजट में संचित निधि के लिए 95 लाख रुपए का प्रावधान किया गया। इस दौरान आगामी वित्त वर्ष के प्रस्तावित बजट में कई कार्यों के लिए करोड़ों रुपए राशि खर्च के प्रस्ताव को लेकर नपा नेता प्रतिपक्ष राकेशसिंह जाधव ने सवाल भी खड़े किए। नेता प्रतिपक्ष राकेश से जाधव ने सरकार की नीतियों को भी घेरा उन्होंने कहा कि पहले नगर पालिका अपने टैक्स से खुद का खर्चा निकाल लेती थी लेकिन अब सरकार ने उसे भी बंद कर दिया है सरकार की ओर से जो भरपाई की राशि( क्षतिपूर्ति भत्ता) मिलनी चाहिए वह भी समय पर नहीं मिल पा रही है इस वजह से नगरपालिका को कम करने में पैसों की तंगी हो रही है साथ हि उन्होंने सीएमओ से कहा कि वे सरकार को चिट्ठी लिखकर हर महीने पैसा रिलीज करने की मांग करें। इस दौरान बजट बैठक में नपा सीएमओ व राजस्व अधिकारी ने भी अपनी बात रखी। वही वित्तिय वर्ष में नगर पालिका शहर विकास में सड़कों के कायाकल्प से लेकर विभिन्न निर्माण कार्य, दुरुस्ती काम, जल आपूर्ति सुधार, नपा स्टाफ वेतन से लेकर नपा के संसाधनों के संचालन में बड़ी राशि व्यय करेगी। 

 *चुंगी राशि को लेकर रार,* 

शासन को पत्र भेजने की मांग बजट पेश करने के दौरान बताया कि शासन द्वारा मिलने वाली चुंगी क्षतिपूर्ति अनुदान का आंकड़ा 7 करोड़ 5 लाख रुपए दर्शित किया। इस पर नपा नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाया कि आखिर शासन ने नपा को चुंगी राशि कितनी मिलती हैं। इस पर नपा अधिकारी ने कम राशि मिलने की जानकारी दी। नेता प्रतिपक्ष ने सीएमओ से कहा कि परिषद को चुंगी राशि पूर्ण से मिले, इसके लिए शासन को पत्र लिखा जाए। वहीं फिल्टर प्लांट पर ब्लीचिंग, इलम खरीदी को लेकर भी नेता प्रतिपक्ष ने प्रक्रिया की जानकारी मांगी। जिस पर सीएमओ द्वारा जेम्स पोर्टल से ऑनलाइन निविदा होने की जानकारी दी।

 *वेंडर मॉल के लिए प्रभारी मंत्री का इंतजार*
 शहर के झंडा चौक स्थित सब्जी मंडी की जगह नया तीन मंजिला वेंडर मॉल बनकर तैयार है। इसके शुभारंभ के सवाल पर
नपाध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए अभी दुकान नीलामी प्रक्रिया प्रक्रिया होना होना। हैं। साथ ही प्रभारी मंत्री के आगमन पर जल्द ही इसकी शुरुआत की जाएगी। उक्त सब्जी मंडी का संचालन बंद होने से नपा को राजस्व में भी कमी झेलना पड़ रही है। वहीं बजट में नगर पालिका द्वारा राष्ट्रीय पर्वों के कार्यक्रमों के लिए 10 लाख रुपए का व्यय दर्शाया गया। बजट में हॉकर कॉर्नर पर कोई व्यय नहीं दर्शाया।

 *आठ बिंदुओं का एजेंडा पेश, सभी प्रस्ताव पास* 
-नगर पालिका बजट बैठक उपरांत परिषद की एजेंडा बैठक हुई। इसमें सीएमओ सोनाली शर्मा ने कुल 9 एजेंडे पेश किए, जो सभी पास हुए। हालांकि इसमें दुकान किराया बकायादारों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त सरचार्ज लगाने के प्रस्ताव पर विपक्षी पार्षदों ने अपनी सहमति नहीं जताई। इस पर नपा के राजस्व अधिकारी ने बताया कि नपा की कुल 495 दुकान है। इसमें सब्जी मंडी, मीट मार्केट और कुशा भाऊ ठाकरे काम्पलेक्स की दुकानों का किराया नहीं आ रहा है। जिससे यह कदम उठाना पड़ रहा है।

 *यह प्रस्ताव हुए पास* -नपा के एजेंडे में पास हुए प्रस्तावों में धोबड़िया तालाब के पास बारेला समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के कार्यादेश का पुष्टि, वेंडर मार्केट में प्रथम मंजिल पर हाल निर्माण की स्वीकृति, पशु पंजीयन, पशु प्रवेश ठेके, हड्डी चरशा ठेके का प्रस्ताव, नपा की दुकान प्रीमियम बकायादारों पर 12 प्रतिशत सरचार्ज लगाने, पाइप लाइन रिपेयर कार्य का प्रस्ताव, अमृत-2.0 अंतर्गत चार टंकियों के भूमि चयन पर भी सहमति जताई गई। इसी तरह 110 नामांकन प्रकरण प्रस्ताव पास किए गए।

 *प्रस्तावित बजट पर एक नजर* 

राजस्व प्राप्तियां: 337437568

राजस्व व्यय: 337425000

पूंजीगत प्राप्तियां: 1151380000

पूंजीगत व्यय: 1151360000

व्यय पर शुद्ध आय: 32568

बजट में खास-खास

संपत्तिकर वसूली: 33545000

(संपत्तिकर, समेकित बकाया, शिक्षा उपकर, निकाय विकास उपकर, उपभोक्ता शुल्क)

निर्दिष्ट राजस्व क्षतिपूर्तियां: 147200000

(स्टांप ड्यूटी, चुंगी राशि, यात्रीकर प्रतिपूर्ति अनुदान, समेकित अनुदान, राज्य वित्त आयोग)