जिले में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए 2 दिवसीय अवकाश घोषित
टीकमगढ़- जिले में शीतलहर एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय द्वारा टीकमगढ़ जिला अंतर्गत संचालित शासकीय/अशासकीय/सी.बी.एस.ई./आईसीएसई / माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्र-छात्राओं हेतु विद्यालयों में दिनांक 05/01/2026 (सोमवार) एवं दिनांक 06/01/2026 (मंगलवार) का अवकाश घोषित किया गया है। जिसके लिए कलेक्टर ने आज एक आदेश जारी कर अत्यधिक शीतलहर को देखते दो दिवस की छुट्टी घोषित की है।
Continue With Google