#बड़ी_खबर | ओरछा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा
ओरछा थाना क्षेत्र के पास शाम करीब 5:30 बजे बोलेरो और क्विड कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
कार में पिता, माता, बेटा और बहन सवार थे। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर बेहद जबरदस्त थी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

Continue With Google
Comments (0)