बुरहानपुर
झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा
बुरहानपुर जिले के पातोंडा ग्राम में अवैध क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम हेल्पलाइन पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सीएमएचओ डॉ. राजेंद्र वर्मा ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि यूनानी सर्टिफिकेट की आड़ में एलोपैथी इलाज किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान क्लीनिक को तत्काल बंद करवा दिया गया है।
वॉइस ओवर 1 :
बुरहानपुर जिले के ग्राम पातोंडा में लंबे समय से चल रहे एक क्लीनिक की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर लगातार की जा रही थी। शिकायतों के आधार पर सीएमएचओ डॉ. राजेंद्र वर्मा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्लीनिक का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि क्लीनिक संचालक इंद्रपाल पाटिल यूनानी पद्धति का सर्टिफिकेट होने के बावजूद एलोपैथी इलाज कर रहे थे।
निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में मरीजों को ड्रिप चढ़ाई जा रही थी, इंजेक्शन लगाए जा रहे थे और एलोपैथी दवाइयां दी जा रही थीं। जब संचालक से क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन और संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाते हुए क्लीनिक को तुरंत बंद करवा दिया और भविष्य में ऐसी गतिविधि मिलने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है,“सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के आधार पर हमने यहां जांच की। जांच में पाया गया कि यूनानी सर्टिफिकेट की आड़ में एलोपैथी उपचार किया जा रहा था और क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। संचालक को क्लीनिक तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue With Google
Comments (0)