सामाजिक सौहाद्र के साथ मनाये रंगों का त्योहार
शांति समिति की बैठक में हुआ निर्णय
उचेहरा - रंगों का त्योहार हो और इस मौके पर हंसी ठिठोली न हो ,कुछ इसी तरह का नजारा दिखा थाना परिषर में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक में । प्रशासनिक अधिकारियो में मुख्य रुप से एस डी एम सुमेश द्विवेदी,तहसीलदार ज्योति पटेल ,सीईओ ओ. पी. अस्थाना ,मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ ए. के .राय थाना निरीक्षक सतीश मिश्रा नगर परिषद से शियावती कोल सहित नगर के गणमान्य नागरिक व ग्राम पंचायतो के सरपंच गणों आदि की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई । सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की नगर की पुरानी परम्परा को देखते सामाजिक सौहार्द बनाये रखते रंगों का त्योहार बीते वर्ष से अधिक उत्साह से मनाए , लेकि बिना किसी को कोई नुकसान पहुंचाए । प्रशासनिक अधिकारीयो ने अपील करते हुये कहा कि बड़े ही सावधानी,सतर्कता पूर्वक होलिका दहन करें ऐसी जगह पर होलिका दहन न करे जिससे किसी को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचे, बैठक में अन्य विषयों पर भी उपस्थित जनो ने अपने - अपने विचार रखे , मुख्य खण्डचिकित्साधिकारी ने थाना निरीक्षक से रंगों के इस त्यौहार के मदद्दें नजर हॉस्पिटल में विशेष पेट्रोलिंग ( दिन - रात ) बढ़ाने की मांग रखी । उक्त बैठक में हर वर्ग के लोग उपस्थित रहे ।
शांति समिति की बैठक
शांति सद्भाव से मनाए रंगों का त्योहार

Continue With Google
Comments (0)