नर्मदापुरम जिले की पिपरिया में परंपरागत अनुसार इस वर्ष भी ठाकुरजी की छवि के समक्ष महिला मंडल द्वारा होली, रसिया का उत्सव बड़े धूमधाम मनाया।

नगर के मंदिरों में भी बड़े धूमधाम के साथ होली का उत्सव मनाया जा रहा है। पिपरिया के कृषि उपज मंडी पंचमुखी हनुमान मंदिर पर मोहता प्लांट से श्रीमति सुगंधी गौर की ओर से होली रसियों का आयोजन किया गया। जिसमें तिलक वॉर्ड की सैकड़ो की संख्या में उपस्थित महिलाओं द्वारा होली भजन, रसिया गीतों का आनंद उठाया।

पिपरिया के वैष्णव श्रीमति कंचन अग्रवाल के घर पर भी होली उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।  होली उत्सव के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।