पेट्रोल पंप पर पुलिस वाले की पिटाई बाइक सवार ने मुंह पर फेंक कर मारा टैंक का ढक्कन ,लाईन लगाने पर हुँआ झगड़ा।

बड़वानी:-जुलवानिया--पेट्रोल और डीजल को सुबह से ही पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में वाहन चालकों की भीड़ लगी हुई है वहीं बुधवार को एबी रोड बाईपास पर पेट्रोल भरने आए युवक ने पुलिस पर हमला कर दिया जिससे एक आरक्षक घायल हो गया घायल आरक्षक अखिलेश चौहान ने बताया कि पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ होने के चलते पुलिस सुरक्षा में पेट्रोल और डीजल का वितरण किया जा रहा था इसी दौरान लाइन लगाने की बात को लेकर एक युवक द्वारा पेट्रोल टंकी के ढक्कन फेक कर हमला  कर दिया जिससे मुंह और छाती पर चोट आई है आरक्षक का प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुलवानिया पर किया जा रहा है वहीं युवक द्वारा किए गए हमले कैसे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है