भोपाल। पुलिस भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की।
बैठक में भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा भविष्य में आने वाली चुनौतियों और सुधार की संभावनाओं पर चर्चा हुई। पुलिस महानिदेशक ने निर्देश दिए कि आगामी भर्ती प्रक्रियाओं में तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाए, ताकि चयन प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष, पारदर्शी और तेज हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जाए। साथ ही, भर्ती प्रक्रिया में गुणवत्ता बनाए रखते हुए योग्य उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षकों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर गंभीरता से विचार करने की बात कही गई।

Continue With Google
Comments (0)