ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह ने जिले के तीन ग्रिड का निरीक्षण किया
बड़वानी :-जिले के नागलवाड़ी में कृषि कैबिनेट में शामिल होने आए ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जिले के तीन स्थानों पर 33 और 11 केवी ग्रिडों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रिडों पर नियमपालन और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। तोमर ने राजपुर में 33-11 केवी विद्युत ग्रिड का निरीक्षण कर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि देश सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षितए निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो। इस उप केंद्र के सुदृढ़ीकरण से न केवल राजपुर नगर परिषद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की क्षमता बढ़ेगी,
बल्कि वोल्टेज की समस्या का भी स्थायी समाधान होगा। वहीं विद्युत कंपनी के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हों तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता
न किया जाए। ऊर्जामंत्री तोमर ने ग्राम सिवई में पहुंचकर आरडीएसएस अंतर्गत नए ग्रिड और ग्राम तलवाड़ा डेब के पास सुराना स्थित ग्रिड का भी निरीक्षण किया। मंत्री तोमर ने गुणवत्ता परीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर क्षेत्र के मुख्य अभियंता आरसी जैन, अधीक्षण अभियंता अरविंद सिंह, एसआर खरते आदि उपस्थित रहें

Continue With Google
Comments (0)