पीएम श्री विद्यालय खिमलासा के प्रभारी प्राचार्य को दी गई भावभीनी विदाई
खिमलासा के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने 40 वर्ष 2 माह की सेवा के बाद अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करते हुए सेवानिवृत्ति ली। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह की शुरुआत में आर.एस. राजपूत जी का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। महिला शिक्षकों ने प्राचार्य राजपूत पर पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम का संचालन उमेश श्रीवास्तव ने किया, जिन्होंने राजपूत जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।
सभी शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राजपूत सर का व्यवहार सरल, सहज और उच्च नैतिकता पर आधारित रहा है। प्राचार्य पद पर रहते हुए उन्होंने अपनी सेवाएं ईमानदारी, लगनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा एवं निष्पक्षता के साथ निभाईं।
विदाई समारोह में प्राचार्य राजपूत जी भावुक हो गए, जिससे विद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। खिमलासा के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए खिमलासा वासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
रिपोर्टिंग: प्रतिपाल राजपूत, बीना/खिमलासा

Continue With Google
Comments (0)