बड़वानी। शहर में गणगौर पर्व के अवसर पर बंधान मार्ग पर राधाकृष्ण कॉलोनी में महेंद्र शर्मा, अमित शर्मा व प्रियंका शर्मा के निवास पर गणगौर माता की पाती लाई गई। इस अवसर पर परशुराम मारवाड़ी महिला मंडल द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक मारवाड़ी वेशभूषा में भाग लिया और राजस्थान के प्रसिद्ध लोकनृत्य घूमर की प्रस्तुति दी। इस दौरान बच्चों के लिए भी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने हिंदी में अपना परिचय दिया और संस्कृत में मंत्र व दोहे सुनाए। महेंद्र शर्मा के निवास पर गणगौर माता की स्थापना कर विधि विधान से पूजन कर माता को पानी पिलाया और झाले अर्पित किए। इस दौरान महिला मंडल सदस्य आयुषी जैमन, सुरक्षा शर्मा, दुलारी शर्मा, प्रियांशी, जया शर्मा, नेहा शर्मा, ममता शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
मारवाड़ी वेशभूषा में महिलाओं ने किया राजस्थानी घूमर नृत्य
घूमर नृत्य

Continue With Google
Comments (0)