पथरिया में 10 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन
आफताब खान पथरिया 7415343832 (दमोह)
कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दमोह के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 10 जनवरी 2025 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सद्गुवां में आयोजित होगा।
खंड चिकित्सा अधिकारी एवं बीएमओ डॉ. जतिन दुबे की अध्यक्षता में आयोजित इस रक्तदान शिविर का समय प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिविर का उद्देश्य रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं आम नागरिकों को इस नेक कार्य के प्रति प्रेरित करना है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि रक्तदान एक महादान है, जिससे कई जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया ने क्षेत्र के सभी स्वस्थ नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और मानव सेवा में अपना योगदान दें।
Continue With Google
Comments (0)