जनपद सीईओ ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण
उचेहरा - जनपद पंचायत अंतर्गत संचालित रमपुरवा धाम स्थित ललितांबा गौशाला का औचक निरीक्षण जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओ.पी. अस्थाना ने किया
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में गोवंशों के रख-रखाव, भोजन, पानी तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। सीईओ ने गौशाला प्रबंधन से वर्तमान में संरक्षित गोवंशों की संख्या, उपलब्ध भूसे एवं पशु आहार की स्थिति तथा पेयजल व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए गौवंशों के लिए छायादार स्थान, स्वच्छ पेयजल एवं पर्याप्त हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि गौशाला में कम से कम तीन माह का भूसा एवं आवश्यक पशु आहार सुरक्षित रखा जाए ताकि किसी भी परिस्थिति में गोवंशों को परेशानी न हो। समय-समय पर पशु चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। निरीक्षण के दौरान इंजीनियर राकेश ताम्रकार, निखिल सिंह परिहार, माधव सिंह पटेल, कृष्णकांत तिवारी सहित जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं गौशाला से जुड़े रवि शंकर पाठक, चंद्रशेखर द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)