खकनार
आदिवासी कोरकू कल्याण समिति द्वारा ग्राम रायतलाई में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा, रेंगा कोरकू, ओर टंट्या भील जैसे आदिवासी वीरों के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई इस अवसर पर समाज के सभी लोगों ने मिलकर होली खेली और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के दौरान समाज को संबोधित करते हुए सभी से एकजुट रहने का निवेदन किया गया वही बताया गया कि होली मिलन समारोह हमारी एकता और भाईचारे का प्रतीक है इसलिए ऐसे कार्यक्रम गांव-गांव में आयोजित किया जाना चाहिए ताकि समाज में आपसी प्रेम और सहयोग बना रहे साथ ही आदिवासी समाज के बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए बताया कि सभी से आग्रह किया कि बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करें और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दे क्योंकि शिक्षित समाज ही मजबूत समाज बनता है कार्यक्रम के अंत में आदिवासी पारंपरिक नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाये पुरुषों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद लिया इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ व बच्चे कोरकू समाज के वरिष्ठ गण उपस्थित रहे

Continue With Google
Comments (0)