एक करोड़ 99 लाख से बनने वाले रेस्ट हाउस का भूमि पूजन, मंत्री लखन पटेल बोले अधिक सड़कें बनाने प्रयास
आफताब खान पथरिया - पथरिया में एक करोड़ 99 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रेस्ट हाउस का भूमिपूजन बुधवार दोपहर पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल के द्वारा किया गया। इसके साथ ही अन्य तीन नई सड़कों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी यहां संपन्न हुआ। मंत्री लखन पटेल ने कहा की बहू प्रतीक्षित रेस्ट हाउस का निर्माण पथरिया में एक करोड़ 99 लाख रुपए की लागत से होने जा रहा है। अगले 6 से 8 महीने के अंदर यह भवन बनकर तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही तीन नई सड़कों का भूमि पूजन भी उनके द्वारा संपन्न किया गया। जिसमें छहघरा से किंदरहो, कनारी से भैंसा, महलवारा से सूखा और सूखा से बिलानी तक का सड़क मार्ग शामिल है। मंत्री पटेल ने बताया कि यह सभी इंटरकनेक्टवीटी वाली सड़क हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों को सड़क की सुविधा मिलेगी और दूरी कम होगी। पथरिया विधानसभा में अधिक से अधिक सड़कों के निर्माण के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग भी की है। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि आने वाले बजट में अधिक से अधिक सड़कें पथरिया विधानसभा से जुड़ेगी ताकि लोगों को एक अच्छा आवागमन यहां मिल सके। क्योंकि हमारे विधानसभा में इंटरकनेक्टवीटी बहुत अच्छी है और अधिकांश मार्ग प्रमुख मार्गो से जुड़े हुए हैं। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रही।
Continue With Google
Comments (0)