गढौत मे बनते ही उखड़ने लगी रोड
उचेहरा - किसी भी गांव का विकास तभी हैं जहां आने जाने की अच्छी सुविधा हो सरकार के तरफ प्रयास किये जा रहे है कि अंतिम छोर में बैठे ब्यक्ति को लाभ मिले लेकिन पंचायत के जिम्म्मेदार को ही ये रास नही आ रहा कि अपने पंचायत का विकास करें ये जनप्रतिनिधि ही जनता की की उम्मीदों पर पलीता लगा रहे हैं । जनपद के पठारी पंचायत गढौत का ताजा मामला अभी प्रकास में आया है यहां जन सुविधा के लिए रोड तो बनाई गई हैं लेकिन रोड बनते ही कुछ ही दिनों में उसके परखच्चे उड़ने शुरू हो गये, गढौत के ग्राम कोरदरी में पी सी सी रोड एवं नाली का गुणवत्ता विहीन निर्माण पंचायत ने कराया है जिसका फोटोग्राफ देखने से ही उसकी गुणवत्ता की पोल खुल रही है। हासिल जानकारी अनुसार सड़क औऱ नाली का निर्माण ठेके में कराने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया इन्ही ग्रामीणों की माने तो जिस समय इस सड़क का निर्माण हो रहा था पंचायत के कई ग्रामीणों ने अपनी आवाज उठाई थी लेकिन उनकी किसी ने नही सुनी अपनी मन मर्जी के मालिक पंचायत के जुम्मेदारो ने यह निर्माण कार्य कराया यहां जनता की एक भी नही सुना ,ग्रामीणों की माने तो पंचातय के सचिव सरस्वती चरण सोनी जहां रहे वहां चर्चा में रहे यह निर्माण भी अपने निजी सम्बन्धियो से कराया इस सम्बंध में जब पंचायत के जुम्मेदारो से उनका पक्ष जानने सम्पर्क किया गया सम्पर्क नही हो सका।

Continue With Google
Comments (0)